रांची: ताजीम अंसारी ने पूर्व और मांझी थाना प्रभारी एवं SI के खिलाफ प्रधानमंत्री राष्ट्रपति राज्यपाल एवं न्यायालय में शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया
रांची: ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी एवं SI द्वारा ताजीम अंसारी के साथ मारपीट करने और झूठे केस में फंसाने के मामले को लेकर ताजीम अंसारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, मुख्यमंत्री झारखंड, मानव अधिकार संगठन और झारखंड के पत्रकारों को यह मामला सौंपा था। उन्होंने ठोस कार्रवाई और जांच की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस मामले को लेकर भ्रष्टाचार मुक्ति संघ के कोषाध्यक्ष ताजीम अंसारी ने आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। उन्होंने औरमांझी के पूर्व थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी एवं SI के विरुद्ध राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और न्यायालय में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है। ताजीम अंसारी ने इस संबंध में अपना बयान भी दिया है।