1 करोड़ की डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, त्योंदा पुलिस ने 5.50 लाख का मशरूका किया बरामद ।
थाना त्योदा पुलिस ने ग्राम रायखेडी में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी को उसके घर ग्राम बहादुरपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों के शीघ्र अनावरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना त्योदा पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व में गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण:
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में गठित 04 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई में 04 आरोपी एवं 01 विधि विरुद्ध बालक समेत 44 तोला सोना, 1 किलो से अधिक चांदी, ₹10 लाख नगदी, मोटरसाइकिल एवं अवैध हथियार सहित करीब ₹1 करोड़ का मशरूका बरामद किया गया था। वहीं वर्तमान कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी से लगभग ₹5 लाख 50 हजार कीमत का मशरूका बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 23-24 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि में फरियादी श्री बृजबिहारी पिता स्व. श्री आशाराम कुर्मी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम रायखेडी, थाना त्योदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर परिवारजनों को बंधक बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी लूट ली थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना त्योदा में अपराध क्रमांक 10/26 अंतर्गत धारा 309(6), 312, 331(6), 310(2), 336(2), 336(3), 340(2) बीएनएस, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी:
अमन पटेल पिता जमुनाप्रसाद उर्फ दशरथ, उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, ग्राम बहादुरपुर थाना राहतगढ़
फरार आरोपी से बरामदगी (अनुमानित कीमत ₹5,50,000/-)
30 ग्राम सोना
₹50,000 नगदी राशि
01 देशी कट्टा
01 राइडर मोटरसाइकिल
अहम भूमिका:
थाना प्रभारी त्योदा उनि गौरव रघुवंशी, प्रधान आरक्षक श्याम सिंह, अभिलाख सिंह, उदय जकाते, आरक्षक शिवम तोमर, सत्येंद्र, अनिल एवं अखिलेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।