प्रधानमंत्री की अपील का असर,, सरकारी गाड़ी छोड़ पैदल अपने कार्यालय आए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ,व CMO डॉ. आर के सिंह साईकिल से पहुंचे।
रुड़की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ईंधन व पेट्रोल बचाने की गई अपील का असर अब प्रशासनिक अधिकारियों पर साफ दिखने लगा है। धर्मनगरी हरिद्वार में इस मुहिम की एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित अपने ऑफिस पैदल व मुख्य विकास अधिकारी के बाद अब जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लेकर बड़े-बड़े प्रशासनिक अफसर अपनी सरकारी गाड़ियां छोड़कर साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं।
वहीं ज़िलें के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह आजकल अपने दफ्तर आने-जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस अनूठी और सराहनीय पहल पर बात करते हुए डॉ. सिंह ने कहा की साइकिल चलाना ना सिर्फ स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बेहद लाभदायक है। बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी वरदान है। देश के प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों से पेट्रोल बचाने की अपील की है।
हमारा प्रयास है कि जहां तक संभव हो सके पेट्रोल की बचत की जाए और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया जाए।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर ईंधन बचाने का आह्वान किया है, बल्कि प्रशासनिक कामकाज में भी बड़े बदलावों के निर्देश दिए हैं। विभागीय बैठकों को अब ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अनावश्यक यात्राओं से बचा जा सके।
दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की गई है कि वह कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए 'शेयरिंग व्हीकल' या कारपूल का इस्तेमाल करें।
हरिद्वार के आला अधिकारियों द्वारा स्थापित किया गया यह उदाहरण न सिर्फ मातहत कर्मचारियों को प्रेरित कर रहा है, बल्कि आम जनता के लिए भी एक बड़ा संदेश है कि 'देश हित और पर्यावरण हित' में छोटे-छोटे कदम कितना बड़ा बदलाव ला सकते हैं Aima Media मोहम्मद सलीम अंसारी