logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टोहाना: एसडीएम आकाश शर्मा ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

टोहाना/जाखल: मानसून और बाढ़ संभावित क्षेत्रों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एसडीएम आकाश शर्मा ने रंगोई नाला, घग्गर नदी तथा अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे बाढ़ बचाव प्रबंधों की समीक्षा की और रिंग बांधों तथा तटबंधों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमजोर हिस्सों की तुरंत मरम्मत और मजबूती बढ़ाने के निर्देश दिए।

एसडीएम आकाश शर्मा ने जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर देते हुए नालों, नदी किनारों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को जलकुंभी, गाद और अन्य अवरोधों की सफाई जारी रखने को कहा गया ताकि पानी का बहाव निर्बाध रहे और जलभराव न हो। उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की समय-समय पर निगरानी करने और आवश्यक कार्यवाही तुरंत करने के लिए भी कहा। पिछले वर्ष नुकसानपहुंचे तटबंधों को प्राथमिकता से दुरुस्त करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जल निकासी मार्गों की सफाई नियमित रूप से की जा रही है और कहीं कोई रुकावट नहीं है।

0
88 views

Comment