logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौतमबुद्धनगर में यातायात नियम उल्लंघन पर 3 दिवसीय चेकिंग अभियान

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में 15 से 17 मई 2026 तक यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ तीन दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में तीनों जोन के डीसीपी एवं प्रभारी डीसीपी यातायात के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रभावी बनाना था।

अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न/ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु डेसिबल मीटर से वैज्ञानिक जांच की गई। ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी और अन्य खतरनाक ड्राइविंग गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी गई। नोएडा जोन में 70 स्थानों पर 12882 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 3481 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। सेंट्रल नोएडा जोन में 73 स्थानों पर 5379 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 1617 वाहनों पर कार्रवाई हुई। ग्रेटर नोएडा जोन में 91 स्थानों पर 7277 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 1414 वाहनों पर कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 273 स्थानों पर 72152 वाहनों की जांच के दौरान 22297 वाहनों के विरुद्ध नियम उल्लंघन में कार्रवाई हुई, 05 अभियोग दर्ज हुए, 19 वाहन सीज किए गए और एक लावारिस वाहन को दाखिल किया गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा में सहयोग देने का आग्रह किया है।

0
24 views

Comment