चंदोखरा गांव में दो पक्षों में मारपीट,गिरफ्तार लोगो को भेजा गया जेल।
गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के चंदोखरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से लोगो को गिरफ्तार किया है।
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बुधवार सुबह 7:57 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव में हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से ,सुरेंद्र दास,सोनू कुमार ,मुसाफिर दास को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष से चंद्रशेखर कुमार, श्यामसुंदर पासवान, राजपाल पासवान, रामबाबू तथा दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
सभी गिरफ्तार लोग चंदोखरा गांव के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।