कर्मडीह मोड़ पर 130 लीटर महुआ शराब जब्त, बाइक भी बरामद
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 130 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब जब्त की है। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह ग्राम कर्मडीह मोड़ के पास की गई। पुलिस ने एक काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल संख्या BR02BG3679 पर लदे दो प्लास्टिक के बोरे से कुल 26 थैले शराब बरामद किए, जिनमें प्रत्येक में पांच लीटर शराब थी।
सलैया थाना के थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सलैया थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।