वांछित वारंटी अभियुक्त को हुसैनगंज पुलिस किया गिरफ्तार
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत हुसैनगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय सुरागरसी व पतारसी करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को थाना हुसैनगंज पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त रामबरन पुत्र ननका (36) निवासी बारामील थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त संबंधित मुकदमा संख्या 1331/12, सरकार बनाम रामबरन, अपराध संख्या 254/10 धारा 25 आर्म्स एक्ट से जुड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी।