बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
सिद्धार्थनगर, 20 मई 2026। ईदु-उल-अज्हा (बकरीद) त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार उपस्थित रहे।