अनूपपुर कोतमा में बाइक-जेसीबी टक्कर में युवक की मौत
अनूपपुर कोतमा : कोतमा थाना क्षेत्र के खोडरी-1 जर्राटोला मार्ग पर 18 मई की रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार जेसीबी और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक सवार संदीप पांडे (31 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान राजेश गौतम निवासी जर्रा टोला और प्रवीण जायसवाल निवासी खोडरी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है और थाना प्रभारी रत्नबर शुक्ला ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की बात कही है।