logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनगंज क्षेत्र में खुलेआम बिक रहा गांजा, युवाओं को लग रही नशे की लत, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में कथित रूप से खुलेआम गांजे की बिक्री होने से युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। पढ़ाई-लिखाई की उम्र में युवक नशे के आदी बनते दिखाई दे रहे हैं, जिससे अभिभावकों और समाज के जिम्मेदार लोगों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार थाना क्षेत्र के सात मील, हुसैनगंज कस्बा, मवई, बारा मील, जमराव तथा असनी सहित कई स्थानों पर कुछ दुकानों में गांजे की पुड़िया बनाकर खुलेआम बेची जा रही है। आरोप है कि बिना लाइसेंस संचालित दुकानों के माध्यम से युवाओं को आसानी से नशीले पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में गांजा बिक्री की जानकारी पुलिस प्रशासन को होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

12
721 views

Comment