logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व सैनिकों को योजनाओं की जानकारी दी* *जमीन के कब्जे हटाने, सोलर कनेक्शन में राहत देने की मांग उठाई*

*पूर्व सैनिकों को योजनाओं की जानकारी दी*
*जमीन के कब्जे हटाने, सोलर कनेक्शन में राहत देने की मांग उठाई*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला परिषद सभागार में लगा।
*योजनाओं की दी जानकारी*
शिविर में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने प्रशासन से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान और सुविधाओं में सुधार की अपील की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एनके शर्मा ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपए तक की सहायता, बच्चों की एनडीए एवं सीडीएस तैयारी के लिए 15 हजार रुपए और दो बच्चों को 24-24 हजार रुपए की शिक्षा अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
कर्नल शर्मा ने यह भी बताया कि विधवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए 50 हजार रुपए, दिव्यांग बच्चों की देखभाल के लिए 36 हजार रुपए और मॉडिफाइड स्कूटी या एक लाख रुपए तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें भी 36 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त पीएम स्कॉलरशिप योजना के तहत बालिकाओं को 3 हजार और बालकों को 2 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाने की जानकारी भी दी गई।
*पनोरी ग्रांट को फिर से शुरू करने की मांग*
शिविर के दौरान पूर्व सैनिक करण सिंह गुर्जर ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने सोलर कनेक्शन पर विशेष राहत देने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास स्थानांतरित करने तथा बंद पड़ी पनोरी ग्रांट को फिर से शुरू करने की मांग की। गुर्जर ने जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को कृषि कनेक्शन उपलब्ध कराने और जिन सैनिकों की जमीन पर अवैध कब्जा है, उसे प्रशासन के माध्यम से कब्जामुक्त कराने की भी मांग रखी।
*ये रहे मौजूद*
इस दौरान भूतपूर्व सैनिक लीग खैरथल के जिला अध्यक्ष कैप्टन हजारीलाल, सचिव सूबेदार मेजर रामसिंह बारेठ, कोषाध्यक्ष कैप्टन रतनसिंह, खैरथल अध्यक्ष कैप्टन गिर्राज प्रसाद, मुंडावर अध्यक्ष सूबेदार श्रीचंद, हरसोली अध्यक्ष सूबेदार मोहनसिंह, तिजारा अध्यक्ष शमशेर सिंह, कोटकासिम अध्यक्ष सूबेदार राजेंद्र तथा टपूकड़ा अध्यक्ष सूबेदार मेजर कूड़ेराम सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

0
24 views

Comment