logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑनलाइन दवाई डिलीवरी के विरोध में सिल्ली में दवाई दुकान बंद

देशभर में आज AIOCD के आह्वान पर सिल्ली के मेडिकल स्टोर और केमिस्ट दुकानों की हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है. संगठन ई-फार्मेसी और इंस्टेंट मेडिसिन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त नियमों की मांग कर रहा है. दिल्ली में करीब 15 हजार और देशभर में लाखों मेडिकल स्टोर बंद रह सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने 21 से 23 मई तक हड़ताल का ऐलान किया है. बढ़े हुए पर्यावरण सेस, महंगे पेट्रोल-डीजल और Ola-Uber जैसी कंपनियों की कथित मनमानी के खिलाफ ड्राइवर संगठन सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं. इससे दवाओं की सप्लाई, टैक्सी सेवाओं और माल ढुलाई पर असर पड़ सकता है.

40
2302 views

Comment