logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीभीत हजारा पुलिस ने नेपाली तस्कर को स्मैक के साथ दबोचा

पीलीभीत: हजारा पुलिस ने एसएसबी टीम के साथ विशेष अभियान के दौरान संदीप के नेतृत्व में व्यक्ति और वाहन जांच के दौरान एक नेपाली तस्कर को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिलर संख्या 782 बटा 7 के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार आरोपी वीर बहादुर धामी को पकड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वीर बहादुर धामी पुत्र लाल बहादुर निवासी जिला कंचनपुर, नेपाल बताया। पूछताछ में उसने फरार साथी बलवीर उर्फ वीरू निवासी टाटरगंज का नाम लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से आने वाले लोगों को स्मैक बेचता है। तलाशी में 11 ग्राम स्मैक, वीवो कंपनी का मोबाइल, नेपाली सिम, राष्ट्रीय प्रचारक पत्र और नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

संवाददाता अयान की रिपोर्ट।

4
871 views

Comment