logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

मधुपुर/संवाददाता ।

अनुमंडल के करौ मंडल भाजपा द्वारा किसानों की समस्या, पानी बिजली आदि समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यलय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी व पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर राय की अगुवाई में कर्णेश्वर मंदिर से जुलूस निकालकर हेमंत सरकार के विफलताओं को लेकर नारेबाजी लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी।

जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। झारखंड में लूट का अड्डा बना हुआ है। इसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है। जनता पानी, बिजली, सड़क के लिए त्राहिमाम है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

विकट समस्या से जूझते हुए किसानों द्वारा धान उपजाकर पैक्स में जमा किया। कई महीना बीत जाने के बाद भी धान के मूल्य का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

मौके पर बलबीर राय, ऋषि सिंह, मुकेश तिवारी, विष्णु चौधरी, लखन चौधरी, नंदलाल रजक, कारू सिंह, नंदलाल तिवारी, विश्वनाथ रवानी, प्रयाग दास, मनोहर रजक, करौ मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार, पथरोल मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव सहित दर्जनों भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

6
784 views

Comment