logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बढ़ती गर्मी में संत निरंकारी मिशन ने किया छबील का आयोजन, राहगीरों को बांटा ठंडा शरबत

बढ़ती गर्मी में संत निरंकारी मिशन ने लगाया छबील, राहगीरों को बांटा ठंडा शरबत

काशीपुर। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज संत निरंकारी मिशन काशीपुर द्वारा छबील कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन के सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का कार्य किया।

इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों को प्रेम और सेवा भाव के साथ शीतल पेय पिलाया गया। सेवादारों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ मिशन समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित के कार्य करता रहता है।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने काफी सराहा और मिशन के प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मिशन के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

29
1091 views

Comment