logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य कर्मचारियों का सरकार को चेतावनी ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

दौसा : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी ज्ञापन जारी कर आरजीएचएस योजना को प्रभावी रूप से जारी रखने, सरेंडर लीव भुगतान और लंबित 25 सूत्रीय मांगों का वार्ता के जरिए समाधान करने की मांग की है।महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों की कई समस्याएं अब तक लंबित हैं, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। मांगों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए महासंघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 20 मई 2026 को जिला कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाएंगे तथा 25 से 30 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में जागरूकता रैली और आगे आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर तेज प्रकाश चतुर्वेदी, हरिसिंह गुर्जर, रामप्रसाद सैनी, रामकरण महावर, गोपाल लाल शर्मा, कालूराम प्रजापत, सूर्यप्रकाश शर्मा , मोतीलाल गुर्जर, सुरेशचंद्र सैनी, पवन सिंह आदि लोग उपस्थित है।

1
35 views

Comment