logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटरा: राहुल वर्मा ने हार्टफुलनेस से जीवन में बदलाव बताया

कटरा: नगर के राहुल वर्मा जो विभिन्न नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे थे, उन्होंने हार्टफुलनेस आंदोलन से जुड़ने के बाद अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की जानकारी दी है। वे लगातार सिर दर्द जैसी परेशानियों से जूझ रहे थे और डॉक्टर की सलाह पर इलाज करा रहे थे।

राहुल वर्मा ने बताया कि अशोक बिंदु के फेसबुक पोस्ट ने उन्हें प्रेरित किया और उनसे मिलने के लिए दो दिन तक उनके आवास की तलाश की। मुलाकात के बाद वे अशोक बिंदु के घर जाकर मेडिटेशन की क्रियाएं सीखने लगे। अगस्त 2023 में वे हार्टफुलनेस सेंटर भी जाने लगे, जिससे उनकी कई समस्याएं समाप्त हो गई हैं।

अब राहुल वर्मा जनता से अंतरमुखी लोगों के लिए प्रेरणा बन गये हैं जो कि मेडिटेशन में रूचि रखते हैं.

22
2778 views

Comment