logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति में विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता होगी ।

स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति में विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता होगी,

26 मई को आयोजन का होगा शुभारंभ, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह,

बदनावर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति में यूथ स्पोर्ट्स क्लब, ओल्ड इलेवन क्लब एवं बदनावर एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 26 मई से किया जाएगा। प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह 4 जून को आयोजित होगा।

प्रतियोगिता बदनावर स्थित नंदराम चौपड़ा खेद मैदान पर खेली जाएगी, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। रात्रिकालीन आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार 151 रुपये, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार 555 रुपये का नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना तथा खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रभर की टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

15
690 views

Comment