डिजिटल भुगतान में आयेगी तेजी, पेटीएम ने पेश किया नया फीचर, बच्चे बिना बैंक खाते के कर सकेंगे यूपीआइ से पेमेंट्स
एजेंसियां, नयी दिल्ली
डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम ने 'पॉकेट मनी' नाम से नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए 11 से 17 वर्ष तक के बच्चे और किशोर बिना अपने बैंक खाते के भी यूपीआइ भुगतान कर सकेंगे.
यह फीचर एनपीसीआइ के 'यूपीआइ सर्कल' सिस्टम पर आधारित है. इसके तहत माता-पिता अपने बैंक खाते से बच्चों को नियंत्रित यूपीआइ एक्सेस दे सकेंगे. बच्चे अपने मोबाइल फोन से सीधे भुगतान कर पाएंगे, जबकि पूरा नियंत्रण अभिभावकों के पास रहेगा.
कंपनी के अनुसार यह फीचर बच्चों को डिजिटल पेमेंट और जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार सिखाने के उद्देश्य से लाया गया है. इसके जरिए स्कूल कैंटीन, कैब, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग और फूड डिलीवरी जैसे छोटे खर्च आसानी से किए जा सकेंगे.
पेटीएम ने सुरक्षा के लिए खर्च की सीमा और रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं.
#आत्मनिर्भर बनेंगे बच्चे
#पूरा कंट्रोल पैरेंट्स के पास होगा
इस फीचर में माता-पिता' प्राइमरी यूजर' होंगे और उनका बैंक खाता लिंक रहेगा. वे बच्चों के खर्च की सीमा तय कर सकेंगे, हर ट्रांजैक्शन की निगरानी कर पाएंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत यूपीआइ एक्सेस बंद भी कर सकेंगे.
और पैसों के प्रबंधन की समझ देगा. कंपनी का कहना है कि यह फीचर बच्चों को कम उम्र से डिजिटल भुगतान छोटे-छोटे खचर्चों के लिए बार-बार माता-पिता पर निर्भरता कम होगी और बच्चे जिम्मेदारी के साथ खर्च करना सीख सकेंगे. साथ ही बच्चों में दायित्व का बोध भी विकसित होगा.
#महीने में 15,000 से ज्यादा खर्च नहीं
पेटीएम ने सुरक्षा के लिए खर्च की सीमा तय की है. एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये का भुगतान किया जा सकेगा, जबकि मासिक सीमा 15,000 रुपये होगी. शुरुआती 24 घंटे के लिए भी अलग सुरक्षा लिमिट लागू रहेगी.