logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 12 नये विषयों में होगी पीजी की पढ़ाई

आनंद जायसवाल, दुमका

नयी शिक्षा नीति के तहत हुए रिस्ट्रक्चरिंग का बड़ा लाभ सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला है. सरकार ने विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस में 12 नये स्नातकोत्तर विभाग खोलने की मंजूरी दी है.

इसके बाद विश्वविद्यालय में पीजी विभागों की संख्या 21 से बढ़कर 33 हो गयी है. साथ ही शिक्षकों के स्वीकृत पद भी 73 से बढ़कर 125 हो गये हैं. नयी स्वीकृति के बाद एसकेएमयू में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आधुनिक, रोजगारोन्मुखी और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की भी

पढ़ाई होगी. नये विभागों में होम साइंस, खोरठा, सांख्यिकी, जियोलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, लीगल स्टडीज, एजुकेशन, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, फॉरेन लैंग्वेज और एंथ्रोपोलॉजी शामिल हैं.

विश्वविद्यालय में पहली बार पत्रकारिता एवं जनसंचार, विदेशी भाषा, लीगल स्टडीज, लाइब्रेरी साइंस और क्रिएटिव एंड

परफॉर्मिंग आर्ट जैसे आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी विषयों की पढ़ाई शुरू होगी.

इससे संताल परगना के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत कम पड़ेगी. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, लीगल स्टडीज, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन और फॉरेन लैंग्वेज विभाग सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित होंगे. सरकार ने इन विभागों के लिए इंटेक क्षमता को भी मंजूरी दे दी है.

मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और फॉरेन लैंग्वेज विभागों में यूजी, पीजी और पीएचडी तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी.

15
340 views

Comment