10 दिन पहले हुई थी शादी, पेड़ से लटका मिला महिला का शव
#जांच में जुटी सोनारायठाढ़ी पुलिस
#पोस्टमार्टम के लिए महिला का शव भेजा देवघर सदर अस्पताल
प्रतिनिधि, सोनारायठाढ़ी
थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. बताया गया कि घटना जोरिया किनारे बरगद के पेड़ के पास की है.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनारायठाढ़ी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. प्रारंभिक जांच के बाद
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसमें बताया गया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था.
परिजनों के अनुसार उसकी लगभग दस दिन पहले शादी हुई थी और कुछ दिन पहले वह ससुराल से मायके लौटी थी.
परिजनों ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन सुबह वह घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.