सपा सांसद इकरा हसन पर यूपी पुलिस ने लगाई हिरासत की कार्रवाई
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इकरा हसन का कहना है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और थाने में बैठाया। उन्होंने बताया कि वे एक बुजुर्ग महिला के साथ DIG अभिषेक सिंह के कार्यालय गई थीं, जो अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही थी।
इकरा हसन के अनुसार, जसाला गांव की रहने वाली यह महिला DIG कार्यालय से संतोषजनक जवाब न मिलने पर सपा कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद इकरा हसन पीड़ित महिला को लेकर DIG अभिषेक सिंह के ऑफिस गईं, जहां DIG ने उनकी बात सुनी लेकिन महिला को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया और फिर अपने ऑफिस से चले गए।