बटाला के पास सड़क हादसे में 4 की मौत
बटाला: बटाला के पास एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतक पठानकोट के निवासी थे। हादसा इतना भयानक था कि चारों लोग मौके पर ही दम तोड़ गए। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।