logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की 'सह्याद्रि पॉकेट-ए' आवासीय योजना। मध्यम वर्ग का सपना पूरा होगा।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने 15 साल से लटकी अपनी अति-महत्वाकांक्षी 'सह्याद्रि पॉकेट-ए' आवासीय योजना को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में रहने वाले मध्यम वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस योजना के लिए 18 मई 2026 से लेकर 17 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। मंडलायुक्त कार्यालय में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह द्वारा आधिकारिक तौर पर लॉन्च की गई यह टाउनशिप करीब 39 एकड़ (पूरी योजना लगभग 52-54 हेक्टेयर) क्षेत्र में फैली हुई है।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की यह परियोजना वर्ष 2010-11 से प्रस्तावित थी। लेकिन किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण विवाद और अन्य कानूनी मामलों के चलते यह लंबे समय से अटकी हुई थी। अब किसानों के साथ आपसी सहमति और कोर्ट के मामलों के निपटारे के बाद इसे धरातल पर उतारा गया है। इससे पहले यूपी रेरा (UP RERA) ने भी इस ₹350 करोड़ की परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी थी।

यह योजना दिल्ली रोड और कांठ रोड के बीच स्थित है और सोनकपुर फ्लाईओवर से जुड़ी है।पहले चरण में 609 भूखंड आवेदन के लिए खोले गए हैं। इनमें 50 वर्गमीटर से 200 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं। योजना में 200 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 112.5 वर्गमीटर, 81.50 वर्गमीटर, 72 वर्गमीटर, 60 वर्गमीटर और 50 वर्गमीटर श्रेणी के प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे। इनकी दर 39,600 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है।आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 24 मीटर चौड़ी सड़कें, हरित पट्टी, पार्क और सीवर की सुविधा दी जा रही है।आवेदन 18 मई से शुरू होकर 17 जून तक किए जा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी।

0
816 views

Comment