बरेली में 20 मई को लगेगा विशाल रोजगार मेला
बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बरेली एवं यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में 20 मई 2026, बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, निकट टोलर झील, सुनरासी, आंवला रोड, बरेली में आयोजित होगा। रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे Shadowfax, Havells, Netmeds एवं Yazaki प्रतिभाग करेंगी। आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी तथा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बी.बी.ए., बी.सी.ए., पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई. एवं कंप्यूटर दक्ष अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी पोस्टर में दिए गए QR कोड के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9759527294 एवं 7409155809 पर संपर्क किया जा सकता है।