भागलपुर आगमन पर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भव्य स्वागत, विधायक रोहित पांडेय ने किया अभिनंदन
कौशल कुमार
20 मई 2026
भागलपुर | बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री नीतीश मिश्रा जी के प्रथम भागलपुर आगमन पर आज भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भागलपुर के माननीय विधायक श्री रोहित पांडेय ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पहुंचकर माननीय मंत्री जी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्टेशन परिसर में जैसे ही प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा जी पहुंचे, वहां उपस्थित जनसैलाब ने गगनभेदी नारों और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विधायक रोहित पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जिले की जनता की ओर से उनका आभार और स्वागत प्रकट किया।
इस मौके पर विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि आदरणीय नीतीश मिश्रा जी के प्रभारी मंत्री बनने से भागलपुर जिले के विकास कार्यों को एक नई गति और नई ऊर्जा मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र की जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन होगा और विकास की योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
स्वागत समारोह के दौरान स्टेशन पर भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री जी का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया।