खरखौदा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है..
खरखौदा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारी है, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है।
घायल बदमाश की पहचान राजू पुत्र राकेश निवासी गांव पहलादपुर किडोली के रूप में हुई है। घटना फरमाना से गौरव रोड पर हुई बताई जा रही है।
घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में PGI खानपुर रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।