ब्रेकिंग न्यूज़
ईद उल अजहा को लेकर प्रशासन अलर्ट
क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आगामी ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।