आज झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्याओं के साथ Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के मुंबई के बांद्रा स्थित प्रोडक्शन सेंटर का
आज झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्याओं के साथ Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के मुंबई के बांद्रा स्थित प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण करने एवं वहाँ कार्यरत अनेक महिलाओं से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक उद्यमिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज हजारों महिलाओं को रोजगार, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता प्रदान कर रही है।
भ्रमण के दौरान वहाँ की कार्यप्रणाली, अनुशासन, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता तथा महिलाओं का समर्पण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह मॉडल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मविश्वास और पहचान भी दिलाता है।
ऐसे सफल प्रयास देशभर में महिला उद्यमिता को नई दिशा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।