logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश-दुनिया की बड़ी खबरें | राजनीति, अर्थव्यवस्था और अपराध की हलचल से गरमाया माहौल



➡नई दिल्ली- डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। भारतीय मुद्रा गिरकर 96.53 के स्तर तक पहुंच गई, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

➡अंतरराष्ट्रीय बाजार- दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि भारत में बढ़ोतरी अपेाकृत कम बताई जा रही है।

➡पश्चिम बंगाल- चुनावी माहौल के बीच TMC के कई नेताओं के सुर बदले नजर आ रहे हैं। कुछ पूर्व नेताओं ने नए नेतृत्व और विकास योजनाओं की खुलकर तारीफ की है।

➡कोलकाता- साल्टलेक स्थित गेस्ट हाउस में युवती की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई। परिवार ने रेप और हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

➡दिल्ली- जहांगीरपुरी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। युवक को जिंदा जलाने के आरोप में पत्नी और सास को गिरफ्तार किया गया है।

➡मुंबई- बांद्रा इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी। करीब 400 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया।

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, वही निभाते हैं।

➡रायबरेली- राहुल गांधी ने आर्थिक हालात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी को बड़ा आर्थिक झटका लग सकता है।

➡गुजरात- ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर संयुक्त संसदीय समिति की बैठकें जारी हैं। कई दलों के नेताओं से राय ली जा रही है।

➡नई दिल्ली- सरकार ने NGT समेत कई ट्रिब्यूनल के अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है।

➡मुंबई शेयर बाजार- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में निवेशकों की सतर्कता बनी हुई है।

➡पंजाब- पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर हत्याकांड में नया मोड़, अपहरण के कई दिन बाद नहर से शव बरामद हुआ।

➡पश्चिम बंगाल- राजनीतिक बयानबाजी के बीच CPM नेता सूजन चक्रवर्ती ने अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया।

➡राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज- भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें जारी, बजट के बाद बड़े फैसले की संभावना जताई जा रही है।

11
873 views

Comment