logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एटा में उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी

एटा: जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिरिसिमी, अचलपुर एवं कासगंज रोड स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। अभियान के तहत दो उर्वरक एवं सात बीज के नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, पीओएस मशीन विवरण एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया। अभिलेख व्यवस्थित न पाए जाने पर एक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी ने कालाबाजारी, जमाखोरी, ओवररेटिंग एवं अभिलेखहीन बिक्री जैसी अनियमितताओं पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई का निर्देश दिया है। प्रशासन द्वारा विक्रेताओं की सतत निगरानी एवं औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

3
396 views

Comment