logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नबीनगर प्रखंड में पंचायत सचिवों की हड़ताल से प्रमाण पत्र निर्माण ठप

नबीनगर प्रखंड: पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नवजात बच्चों के अभिभावकों, स्कूल-कॉलेज में नामांकन कराने वाले छात्रों तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने से परिवारों को बैंक, बीमा और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में बाधा आ रही है। स्थानीय लोगों ने कई दिनों तक प्रखंड एवं पंचायत कार्यालयों का चक्कर लगाते हुए भी अपना कार्य नहीं करा पाए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालकर हड़ताल समाप्त करने और आवश्यक सेवाएं शुरू कराने की मांग की है ताकि गरीब और जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

5
6166 views

Comment