logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घग्घर पार सेक्टरो के निवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हर्बल पार्क - ओ पी सिहाग

अधिकारियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यो की सराहना करना तो बनता है।

पंचकूला, 19 मई: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला द्वारा लगभग 10 एकड़ जमीन में घग्घर नदी के किनारे सेक्टर 26 एवं सेक्टर 27 के सामने 15 साल पहले बनाया गया हर्बल पार्क अब पुराने रंग ढंग में लौट आया है बल्कि कुछ दिनों बाद पहले से ज़्यादा खूबसूरत एवं व्यवस्थित लगने लगेगा। आज के दिन य़ह पार्क घग्घर पार के सभी सेक्टर वासियों के अतिरिक्त सेक्टर 20, 21 एवं पंजाब के पीरमूँछला के हज़ारों लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप को बता दे कि पिछले लगभग 2 सालों से इस पार्क के रखरखाव का जिम्मा पी एम डी ए के पास है। जुलाई 2023 में घग्घर नदी में आई भयानक बाढ़ की वज़ह से आधे से ज्यादा पार्क पानी के तेज बहाव में बह गया था। उसको पहले जैसा रूप देने के लिये पहले एच एस वी पी के अधिकारियों ने मिट्टी की भर्ती का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया उसके बाद पी एम डी ए द्वारा घास, फुटपाथ, फूल पौधे लगाने का काम किया जा रहा है।पार्क में काफी संख्या में बेंच लगाए गए हैं , गजीबो,बच्चों के लिए प्लेस्टेशन तथा ओपन जिम लगाए गए हैं। पार्क में सुबह शाम वाक करने वालों लोगों के लिए अलग से एक किलोमीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है जिससे आरामदायक वाक होती है। इसके अतिरिक्त पार्क में विभिन्न जातियों के औषधीय पौधे लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।एच एस वी पी एवं पी एम डी ए अधिकारियों को बधाई एवं धन्यवाद देना तो बनता है।
जो कार्य होने हैं- पार्क में एक अच्छी क्वालिटी का आधुनिक वाशरूम जो बन रहा है, अगर वो जल्दी शुरू हो जाए तथा अच्छी साफ़ सफ़ाई का प्रबंध हो जाए तो बहुत ही अच्छा रहेगा। इसके अलावा पार्क में पार्किंग का स्पेस कम है तथा जो पार्किंग बनी है उसमे लाइट का प्रबंध नहीं है। पार्क के अंदर कार्य करते वक्त वीइकल के टायरों के कुछ उबड़ खाबड़ निशान भी लेवल करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है ये कार्य भी जल्दी होगा।

0
0 views

Comment