logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धारूहेड़ा में TAXMO Electric Motor कम्पनी में भीषण आग लगी

धारूहेड़ा: राजपुरा रोड पर स्थित TAXMO Electric Motor कम्पनी में भीषण आग लग गई, जिससे कम्पनी में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर प्रयासरत हैं। कम्पनी में करीब 55 कर्मचारी मौजूद थे।

यह कम्पनी इलेक्ट्रिक स्कूटी असेंबल करने का कार्य करती है और केवल एक महीने पहले ही इसका नया सेट अप हुआ था। रिपोर्टर राजेश कुमार के अनुसार आग की घटना से कम्पनी को भारी नुकसान होने का अंदेशा है।

0
66 views

Comment