logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ का पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजीव पाण्डेय को बधाई

मिर्जापुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र मिश्रा के निर्देश पर संजीव कुमार पाण्डेय “सिंटू भैया” को पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अनीश कुमार ओझा ने संजीव कुमार पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने करीब सात महीने पहले किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव इंद्रभान मिश्रा के समक्ष उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। आज पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और युवाओं व किसानों का जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है।विंध्याचल मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एडवोकेट, सोनभद्र जनपद के जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रेम गुप्ता पत्रकार ने कहा कि अनीश कुमार ओझा द्वारा पार्टी से जोड़े गए कार्यकर्ता ईमानदार एवं कर्मठ साबित हुए हैं और उन्होंने जनपद में पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

अनीश कुमार ओझा ने बताया कि पार्टी के विस्तार हेतु उन्होंने कई लोगों को पार्टी से जोड़ा, जिनमें अर्चना मिश्रा, अभय कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित कई युवा नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर एवं असहाय लोगों के हितों के लिए पार्टी निरंतर कार्य करती रहेगी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
मिर्जापुर जिला अध्यक्ष अभिमान सिंह पासवान ने भी संजीव कुमार पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और युवाओं का भरोसा पार्टी पर बढ़ रहा है।
पूर्वांचल, विंध्याचल मंडल एवं मिर्जापुर जनपद के कार्यकर्ताओं ने संजीव कुमार पाण्डेय “सिंटू भैया” को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

25
1321 views

Comment