logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप 24 मई को

जमशेदपुर: योग और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 24 मई को तृतीय झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स (WFFYS) झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कदमा के गणेश पूजा मैदान के समीप आंध्रा एसोसिएशन स्कूल सभागार में होगी। राज्य भर से 5 से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के योगासन खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। दिव्यांग बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष श्रेणियां भी रखी गई हैं।

डब्ल्यूएफएफवाईएस झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह सुबह 9:30 बजे विधायक सरयू राय की उपस्थिति में होगा, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता आलोक मल्होत्रा और आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सत्यानारायण विशिष्ट अतिथि होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल होंगे। विजेताओं को नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 26 से 28 जून 2026 तक हरिद्वार में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

1
60 views

Comment