यूपी: सहारनपुर में इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया
सहारनपुर: सपा सांसद इकरा हसन बुजुर्ग महिला की फरियाद लेकर DIG अभिषेक सिंह से मिलने गईं। सांसद ने आरोप लगाया कि DIG ने बुजुर्ग महिला की शिकायत नहीं सुनी और वहां से चले गए। इसके बाद इकरा हसन वाहन पार्किंग प्वाइंट पर खड़ी हो गईं।
पुलिस ने ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में उन्हें महिला थाना ले जाकर करीब 10 मिनट तक हिरासत में रखा। इस घटना को लेकर सांसद ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।