logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक माह बाद भी नहीं मिली चोरी हुई बोलेरो पिकअप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

जनपद में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान दिखाई दे रही है।
ताजा मामला उस समय सामने आया, जब एक पीड़ित अपनी एक माह पहले चोरी हुई बोलेरो पिकअप का अब तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द वाहन बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन स्थानीय पुलिस अब तक वाहन की बरामदगी के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी।
पीड़ित ने बताया कि उसकी रोजी-रोटी उसी बोलेरो पिकअप पर निर्भर थी। वाहन चोरी होने के बाद से वह लगातार आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा है। उसका कहना है कि वह पिछले एक महीने से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार केवल जांच जारी है कहकर उसे टाल दिया जाता है।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल फोन कर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने स्थानीय पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, वाहन चोर गिरोह का पता लगाने और जल्द से जल्द बोलेरो पिकअप बरामद करने के आदेश दिए हैं।

8
860 views

Comment