बिजनौर के नाबालिग का कश्मीर में धर्म परिवर्तन, परिवार ने जबरन आरोप लगाया
उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के 17 वर्षीय नाबालिग के जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़के को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और उसका नया नाम “हमजा” रखा गया। परिवार का कहना है कि कुछ दिनों पहले लड़के ने फोन पर बताया कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है और अब वह घर वापस नहीं आना चाहता।
परिवार ने पूर्व सांसद, स्थानीय विधायक और पुलिस प्रशासन से मदद की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है। यह मामला जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र का बताया गया है।