एटा जिले के जलेसर नगर में एक दवा कारोबारी से दिनदहाड़े रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है...
एटा जिले के जलेसर नगर में एक दवा कारोबारी से दिनदहाड़े रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है।
घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाजार बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना 18 मई को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दवा कारोबारी शिवम वार्ष्णेय पुत्र यतीश वाष्र्णेय निवासी चिन्हारण मंदिर, जलेसर हैं। आरोप है कि भूड़ गड्डा निवासी सचिन यादव अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और रंगदारी की मांग की।
शिवम के अनुसार, रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उनके बच्चों को उठाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसी दौरान दवा खरीदने आए ग्राहक हर्षित जैन ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।