logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी


उत्तर प्रदेश में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आगरा, बांदा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी और महोबा समेत कई जिलों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज गर्म हवाएं और झुलसा देने वाली धूप लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। खास तौर पर दोपहर के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

5
498 views

Comment