logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल खानपुर कलां का सीबीएसई परीक्षा परिणाम शानदार, दसवीं एवं बारहवीं में रहा 100 प्रतिशत परिणाम

खानपुर कलां, 19 मई।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल, खानपुर कलां ने सीबीएसई की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सफलता छात्राओं की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, प्राचार्या के कुशल नेतृत्व तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।दसवीं कक्षा में रितिका ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। एलिस ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सिया ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं बारहवीं कक्षा के कला संकाय में वर्षा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। मानसी 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा आंचल 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। वाणिज्य संकाय में प्रियांशी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।कैम्पस स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
फोटो कैप्शन :-02 एक छात्रा व अभिभावकों को सम्मानित करते कुलपति प्रो सुदेश।

0
88 views

Comment