धरगांव मेडिकल एसोसिएशन ने केमिस्ट हड़ताल को समर्थन दिया
धरगांव : देशभर में चल रही केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल को धरगांव मेडिकल एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन दिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि कल क्षेत्र की सभी मेडिकल एवं दवा दुकानों को बंद रखा जाएगा और सभी सदस्य विरोध प्रदर्शन एवं धरने में भाग लेंगे।
धरगांव मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि दवा व्यापारियों और मेडिकल संचालकों की कई महत्वपूर्ण मांगें शासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष लंबित हैं, जिन पर अब तक उचित निर्णय नहीं लिया गया है। प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण, अनियमितताओं पर रोक, मेडिकल संचालकों के हितों की सुरक्षा, प्रशासनिक दबाव समाप्त करना और नियमों को सरल बनाना शामिल है। पदाधिकारियों निलेश जैन, कमलेश पाटीदार, तरुण प्रजापत, आनंद सिंह मंडलोई, शुभम मंडलोई, नरेंद्र पटेल, मयूर पाटीदार, प्रवेश पाटीदार और कार्तिक पाटीदार ने सभी मेडिकल संचालकों से सहयोग की अपील की है।