logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिद्वार: इंदरलोक फेज-2 आवासीय योजना के भवन अधूरे, लोग परेशान

हरिद्वार: इंदरलोक फेज-2 प्रधानमंत्री आवासीय योजना के भवनों का कार्य लगभग दो साल बाद भी पूर्ण नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई जरूरी कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में बने STP प्लांट बार-बार भर जाता है, जिससे गंदा पानी भवनों की बेस से बाहर निकलता है और पूरे इलाके में गंदगी व दुर्गंध फैलती है। उन्होंने HRDA के कर्मचारियों पर उनकी शिकायतों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अधूरे कार्य शीघ्र पूरा कर STP और ड्रेनेज प्रणाली सुधारने की मांग की है।

14
3933 views

Comment