प्रयागराज: किसानों ने जमीन सौदे में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई
प्रयागराज: बारा तहसील के जनवा टकटइ गांव में किसानों ने जमीन सौदे को लेकर A.K. इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर धोखाधड़ी और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उदयराज, भोला, राज मोहन समेत अन्य किसानों का कहना है कि कंपनी ने लगभग 736 डेसीमल जमीन का सौदा किया था और छह माह के भीतर पूरी रकम भुगतान और रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन 10 माह बीत जाने के बाद भी शेष भुगतान और रजिस्ट्री नहीं हुई।
किसानों ने बताया कि जब उन्होंने कंपनी के निदेशकों हिमांशु कुशवाहा, उमाकांत कुशवाहा, नीरज कुशवाहा और जेनुल कुशवाहा से बकाया राशि और रजिस्ट्री के लिए बात की, तो उन्हें धमकाया गया। आरोपियों ने कहा कि आधे दाम पर जमीन लिख दो, नहीं तो न जमीन मिलेगी और न पैसा, साथ ही कोर्ट-कचहरी में फंसाया जाएगा। किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं और जिलाधिकारी प्रयागराज एवं एसडीएम बारा से तत्काल हस्तक्षेप कर भुगतान दिलाने, जमीन सुरक्षित कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।