नोएडा सेक्टर 63 में चलती कार में भीषण आग लगी
नोएडा: सेक्टर 63 के बहलोलपुर अंडरपास के पास देर रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार चालक ने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जल उठी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।