राजपुरा में धरती आबा योजना का 7 दिवसीय अभियान शुरू
पिंडवाड़ा तहसील के ग्राम राजपुरा में धरती आबा योजना के तहत 7 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग की ओर से विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई। अधिकारियों ने बताया कि धरती आबा योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने अभियान की सराहना की। आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता एवं जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।