नवीन स्काउट एंड गाइड कार्यालय का शुभारंभ
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्काउट एंड गाइड के नवीन कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ गाइडर श्रीमती उमा शर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। नव स्थापित यह कार्यालय स्काउट एंड गाइड गतिविधियों की बेहतर योजना, समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान एवं सेवानिवृत्त स्काउट सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए तथा सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।