शाहजहांपुर: अशोक बिंदु के लेखन में लेनिन और एलियंस की चर्चा
शाहजहांपुर: रुहेलखण्ड क्षेत्र के बरेली मंडल से जनपद शाहजहांपुर के दादीयूरी (बंडा) में जन्मे और 25 वर्षों से कटरा में रहने वाले अशोक बिंदु के ब्लॉग, लेख और पुस्तकों ने पाठकों को अचंभित कर दिया है। उनके लेखन में यह प्रस्तावना है कि क्या लेनिन की मुलाकात साइबेरिया के जेल में रहते हुए एलियंस से हुई थी और उन्होंने कुछ सूक्ष्म शक्तियों का अनुभव किया था।
अशोक बिंदु के कथांश में सन 1903 में रूस के राजनीतिक हालात पर भी प्रकाश डाला गया है, जहां बोल्शेविक पार्टी की स्थापना हुई और लेनिन सहित कई क्रांतिकारी साइबेरिया में निर्वासित थे। साथ ही 1905 की क्रांति, जिसमें जार निकोलस द्वितीय के शासन के खिलाफ मजदूरों और किसानों का संघर्ष शामिल था, तथा रूस-जापान युद्ध की पृष्ठभूमि को विस्तार से बताया गया है। लेख में पादरी गोपन के नेतृत्व में हुए मजदूर आंदोलन और रूस में समाजवादी विचारधारा के प्रसार का उल्लेख भी है।